डॉली की तरह सजेंगी माइली
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 10:38 [IST]  

लंदन. हन्ना मोंटाना स्टार माइली सायरस ने अपने 17वें जन्मदिन पर अपनी पसंदीदा गायिका व अभिनेत्री डॉली पार्टन पर आधारित पार्टी रखने का फैसला किया है। माइली भी डॉली की तरह नैशविले की रहने वाली हैं और उन्हें अपनी आदर्श मानती हैं। आगामी 23 नवंबर को जन्मदिन की पार्टी पर वह डॉली की तरह तैयार होंगी।



वह पार्टी में आने वाले सभी लोगों से आग्रह कर रही हैं कि वे भी उसी तरह तैयार होकर आएं। रयान सीक्रेट्स के शो में उन्होंने बताया, ‘जन्मदिन पर मैं एक कमरा किराए पर लेकर पार्टी में डॉली पार्टन के गीत ही बजाना चाहती हूं। मैं चाहूंगी कि पार्टी में आने वाले सभी लोग डॉली की ही तरह कपड़े पहनकर आएं। यह शायद अब तक की सबसे अजीब पार्टी होगी क्योंकि ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं किया।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: