अमृता की फिक्र
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 11:02 [IST]  

मुंबई. इन दिनों अमृता राव स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘द परफेक्ट ब्राइड’ को होस्ट कर रही हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि रियलिटी टेलीविजन सिनेमा से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह लोगों के असल व्यक्तित्व को उजागर करता है। इस वजह से रियलिटी टीवी में दर्शकों द्वारा किसी शख्स को स्वीकारे या नकारे जाने की संभावना फिल्मों के मुकाबले अधिक होती है, जहां सिर्फ गढ़े गए किरदार ही अदा करने होते हैं।




इस बारे में अमृता का कहना है, ‘जब आपके सामने कैमरा रोल कर रहा हो, तो आप हमेशा एक्टिंग नहीं कर सकते। यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है। बतौर सिने अभिनेत्री मैं अब तक स्क्रिप्टेड किरदार निभाती आई हूं, जिनका इस बात से कोई साम्य नहीं होता कि मैं असल जिंदगी में कैसी हूं। मुझे लगता है कि टीवी के जरिए मेरा असल व्यक्तित्व दर्शकों के सामने उजागर हो जाएगा। इस तरह या तो मुझे दर्शकों की स्वीकृति मिल जाएगी, या फिर मुझे नकार दिया जाएगा।



ईश्वर न करे, यदि मैं इस भूमिका में दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाती हूं तो मेरी ब्रांड वैल्यू को गहरा धक्का लगेगा। यह दर्शक ही हैं, जो मेरी कोई फिल्म रिलीज होने पर उसे देखने थिएटर जाते हैं। यदि वे मुझे एक व्यक्ति के तौर पसंद नहीं करते तो मेरी फिल्में देखने भला क्यों जाएंगे।’

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: