सोफिया (बुल्गारिया). बुल्गारिया में अधिकारी एक नई गैंबलिंग गेम की जांच कर रहे हैं जिसमें 5000 यूरो तक की शर्त लगाकर युवक तेज गति से रैड लाइट पार कर मौत को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गेम का नाम ‘रशियन रोड राउलैट’ है। इसमें ड्राइवर को एक व्यस्त चौराहे पर हाई स्पीड में रैड लाइट जंप करनी पड़ती है और किसी कार या पैदल जा रहे व्यक्ति से टक्कर होने पर वह शर्त हार जाता है।
इस गेम को देखने वाले भी जुए में पैसा लगा देते हैं। मीडिया के मुताबिक राजधानी सोफिया में यह गेम पिछली गर्मियों से रात के समय ही खेली जाती है। मालूम हो कि जून में एक मोटरसाइकल सवार ने गेम देख रहे दो लोगों को कुचल दिया था। रिपोर्ट है कि ‘रशियन रोड राउलैट’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को गेम वाली जगह टैक्स्ट मैसेज के जरिए बता दी जाती है। यह जगह पुलिस की तैनाती पर निर्भर करती है।