राहुल की सेकंड इनिंग
Bhaskar News Tuesday, November 03, 2009 11:30 [IST]  

मुंबई. राहुल रॉय और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी के संबंध पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। लेकिन इन्हें संभालने के वास्ते दोनों ने अपने आपको एक और मौका दिया है। अब राहुल अंतत: राजलक्ष्मी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए तैयार हो गए हैं। ज्ञात हो कि पूर्व मॉडल राजलक्ष्मी और राहुल ने दो वर्ष के रोमांस के बाद 2006 में विवाह किया था। इसके बाद राजलक्ष्मी आर्किटेक्चर का प्रशिक्षण लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं और राहुल यहीं रहे। बस यहीं से दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़नी शुरू हुईं, क्योंकि राजलक्ष्मी ऑस्ट्रेलिया और राहुल भारत में रहना चाहते थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: