मुंबई. निर्देशक रोहन सिप्पी अपनी गर्लफ्रेंड रूपा डे चौधरी के साथ 9 नवंबर को मुंबई में वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार रोहन और रूपा लंबे समय से साथ हैं। आपको बता दें कि रूपा फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रही हैं।
सुनने में आया है रोहन ने पिछले हफ्ते ही रूपा को प्रपोज किया और उन्होंने इसे स्वीकार लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों के परिवार इस बारे में चुप्पी साधना ही बेहतर समझ रहे हैं और इससे जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। ज्ञात हो कि रोहन ने इससे पहले स्क्रीनराइटर रोहेना गेरा से विवाह किया था, जिसकी परिणति 2003 में तलाक की शक्ल में हुई।