मुंबई. रेंसिल डीसिल्वा ने अपनी अगली फिल्म ‘कुर्बान’ के लिए सैफ अली खान पर एक खास म्यूजिक वीडियो शूट किया है। लेकिन हैरानी की बात है कि इसमें करीना शामिल नहीं हैं। वैसे करीना का कहना है कि इसमें उनकी जरूरत नहीं थी। लेकिन शूट पूरा होने के बाद रेंसिल और सैफ को लगा कि इसमें परोक्ष तौर पर ही सही, लेकिन करीना की भी मौजूदगी होनी चाहिए, तब कहीं जाकर करीना के कुछ दृश्य इसमें शामिल किए गए। इसकी कोरियोग्राफी बॉस्को ने की है। इसे फिल्माते हुए रेंसिल ने ध्यान रखा है कि यह फिल्म की थीम के अनुरूप हो।