मुंबई. कैटरीना ने एक बार फिर सलमान खान के लिए अपनी वफादारी साबित की है। दरअसल कैट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ आने वाली फिल्म के लिए काफी इंटरव्यू दे रही हैं और इसी तारतम्य में मेहबूब स्टूडियोज में जब एक पत्रकार ने रणबीर से ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की बात कही तो उन्होंने सहर्ष कैमरे के सामने ऐसा कर दिया। लेकिन जब कैटी बेबी से ऐसा करने को कहा गया तो उनका जवाब था, ‘रणबीर पहले ही यह काम कर चुके हैं, इसलिए मेरे करने की जरूरत ही नहीं है।’ यकीनन ऐसा करते हुए कैटरीना ने सलमान की पूर्व ‘गर्लफ्रेंड’ को मुबारकबाद देने से चतुराई से कन्नी काट ली।