CBI के छापे के बाद कोड़ा के पेट में दर्द, अस्पताल में भर्ती
Bhaskar.Com Tuesday, November 03, 2009 12:23 [IST]  

madhu_03रांची. भारी संपत्ति अर्ज करने के मामले में सीबीआई की गिरफ्त में आए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को रांची के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को कोड़ा को पेट में दर्द के बाद शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंद्रह दिन पहले ही कोड़ा ने इसी अस्पताल में किडनी का ऑपरेशन करवाया था। द

दूसरी ओर, आयकर विभाग ने कथित हवाला लेनदेन व गैरकानूनी निवेश के आरोप में मधु कोड़ा व उनके सहयोगियों की संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आयकर अधिकारियों ने बताया कि इन संपत्ति के मालिकों का पता न चल पाने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। जल्द ही इस मामले से जुड़े हर व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें खुद पेश होकर मामले से जुड़े दस्तावेज और खातों की जानकारी देनी होगी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व उनके सहयोगियों संजय चौधरी और विनोद कुमार सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद आयकर विभाग ने भी कोड़ा पर शिंकजा कस दिया है। विभाग ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, नासिक, रांची, चाईबासा और जमशेदपुर में छापे की कार्रवाई में 2,000 करोड़ रुपए के हवाला लेनदेन व गैरकानूनी निवेश के सबूत मिलने का दावा किया है। कोड़ा व सहयोगियों पर विदेश में खदानों सहित भारी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


संबंधित खबरें
* हवाला लेनदेन में कोड़ा से पूछताछ जारी
* पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के 65 ठिकानों पर छापे
* झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा पर मामला दर्ज



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: