दल खालसा का पंजाब बंद, ट्रेन-बसें रोकी
Agency Tuesday, November 03, 2009 12:21 [IST]  

अमृतसर-चंडीगढ़। सिक्ख संगठन दल खालसा द्वारा 1984 के सिक्ख दंगो के प्रभावितों को न्याया दिलाने को लेकर अमृतसर समेत राज्य के कई हिस्सों में ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। सिक्ख दंगों के शिकार लोगों को न्याया दिलाने को लेकर बंद का ऐलान सिक्ख संगठन कई दिनों पहले कर चुका था और आज इसे सार्थक बनाने के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकी गई।



दल खालस समेत कई अन्य संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। बंद के चलते शताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, सुपर फॉस्ट, दादर कठिहार एक्सप्रेस और टाटा मोरी प्रमुख तौर पर प्रभावित हुई।



ट्रेनें को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार इन्हें 11 बजे बाद चालू कर दिया जाना था। अंबाला डिविजन के अधिकारी के अनुसार लंबी दूरी की दिल्ली अमृतसर, दिल्ली जम्मू अंबाला-लुधियाना मेनलाइन सेक्शन में राजपुरा और शंबू के बीच रेलवे पटरी पर प्रदर्शन कर रहे खालसा संगठनों के कारण प्रभावित रही।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: