वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई को दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है और कहा है कि अफगानिस्तान की नई सरकार पूरी तरह से वैध है।
चुनाव के नतीजे आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया कि करजई अफगानिस्तान के वैधानिक नेता हैं और उन्हें जनसमर्थन हासिल है। ओबामा प्रशासन उनके साथ अगले कुछ सालों तक देश में स्थाई शांति और सुशासन के लिए उनके साथ काम करने का इच्छुक है।
संबंधित खबरें
* करजई फिर बने अफगानिस्तान के निजाम
* अफगानिस्तान में सैनिक कम नही करेगा अमेरिका
* चुनौतियों से भरा होगा अफगानिस्तान का ताज
* अफगानिस्तान में एक नई सुबह का इंतजार
* अफगानिस्तान के चुनाव में हुईं गड़बड़ियां