श्रीनगर. जम्मू व कश्मीर में एक गुफा में छुपकर बैठे दो आंतकवादियों को एक भालू ने जान से मार डाला.
समाचार एजेंसियों के अनुसार हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल का आंतकवादी सैफुल्ला और कैसर भारतीय सेना से बचने के लिए एक गुफा में जा छुपे. खुद को यहां सुरक्षित समझ कर वे दोनों हलवा बनाने लगे. लेकिन यही हलवा इनकी मौत का कारण बना. हलवा की सुगंध पाकर गुफा के अंदरी भाग में बैठा में भालू बाहर आ गया और दोनों को मार डाला.
जब भारतीय सेना इन आंतकवादियों को खोजते हुए गुफा के पास आई तो यहां दोनों की लाश मिली.
सेना को सूचना मिली थी कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो कमांडर अपने साथियों के साथ बातचीत करने आने वाले हैं. गुफा के भीतर से आंतकवादियों के शव के अलावा में भारी मात्रा में राशन और गोला-बारूद भी बरामद किया।