Other Sports
बोल्ट ने गोद लिया चीता
Agency Tuesday, November 03, 2009 12:57 [IST]  

bolt cheetahनैरोबी. दुनिया के सबसे तेज़ धावक उस्सैन बोल्ट ने विश्व के सबसे तेज़ जानवर चीता गोद लिया है| इस नन्हे चीते का नाम बोल्ट ने लाइटनिंग बोल्ट रखा है|



बोल्ट द्वारा तीन महीने के इस नए दोस्त को गोद लिए जाने से केन्या में चल रहे वन्य संरक्षण कार्यक्रम को बल मिलेगा| बोल्ट ने चीते को औपचारिक रूप से अपनाने के लिए 13,700 डॉलर खर्च किये हैं| बोल्ट अपने नए दोस्त के लालन पोषण के लिए 3,000 डॉलर सालाना नैरोबी के एक जंतु अनाथालय को देंगे|



गोद लेने की प्रक्रिया के बाद बोल्ट जो पहले शेरोन से मिलने से बहुत डरते थे उनका ह्रदय परिवर्तन हुआ है| पहले तो एक व्यस्क चीते को देखकर बोल्ट लगभग भाग ही गए थे| पर बाद में उन्होंने देखा की वो एक घरेलु बिल्ली की तरह मासूम है| बोल्ट ने अपने नए दोस्त को बोतल से दूध भी पिलाया|

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: