International
आईएमएफ से भारत ने खरीदा 200 टन सोना
Agency Tuesday, November 03, 2009 13:04 [IST]  

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत को 6.7 अरब डॉलर मूल्य में 2०० टन सोना बेचकर सितंबर में स्वीकृत सोने की बिक्री का आधा लक्ष्य हासिल कर लिया है।



आईएमएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 19 से 3० अक्टूबर के बीच 2०० टन सोने की बिक्री की। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने 18 सितंबर को अपने स्वर्ण भंडार के करीब आठवें हिस्से या 4०3.3 टन सोने को बेचने को मंजूरी दी थी।



आईएमएफ के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रास ने आरबीआई के साथ इस सौदे का स्वागत करते हुए कहा कि यह बिक्री आईएमएफ के सीमित स्वर्ण बिक्री कार्यक्रम के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आईएमएफ की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी और वह गरीब देशों को रियायती कर्ज देने में सक्षम होगा।



इस सोने की बिक्री दैनिक बाजार मूल्य पर की गई। आईएमएफ बचे सोने की बिक्री के लिए अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर देख रहा है, लेकिन नकदी के लिए सोने को खुले बाजार में भी बेचने पर विचार होगा।



गौरतलब है कि आईएमएफ के पास इस समय 3,217 टन का स्वर्ण भंडार है। कोष ने व्यय को पूरा करने के लिए ऋण राजस्व पर अपनी निर्भरता घटाने के लिए नए आय ढांचे में सोने की बिक्री को एक महत्वपूर्ण तरीका बनाया है।

  Bookmark and Share
 
विचार:
babulal choudhary
Tuesday, 3rd Nov 2009, 15:01
हिंदुस्‍तान की स्थिति मजबूत होगी इससे।



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: