रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगी सर्विसेज टीम
Agency Tuesday, November 03, 2009 13:29 [IST]  

नई दिल्ली. सर्विसेस टीम के जम्मू कश्मीर में मैच खेलने से इनकार करने के बाद बीसीसीआई ने उसे पूरे रणजी सीजन में खेलने से वंचित कर दिया है| बीसीसीआई ने सर्विसेस टीम द्वारा किये इनकार को गंभीरता से लेते हुए ये कदम उठाया है|

किसी रणजी टीम का देश के ही किसी हिस्से में खेलने से इनकार करना राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाने जैसा है| गौरतलब है की सर्विसेस टीम ने श्रीनगर में आज खेले जाने वाले रणजी मैच में सुरक्षा कारणों से इनकार कर दिया था|

एक टीवी चैनल से बात करते हुए जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा की जब मेहमान टीमें और अपम्पयारों को यहाँ आने में तकलीफ नहीं है तो सर्विसेस टीम क्यूँ मन कर रही है| मैं उस व्यक्ति के बारे में जानना चाहूँगा जिसने इस टीम को ये बेतुका सुझाव दिया है| अब्दुल्ला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का फैसला लिया है|




  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: