वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान के पुननिर्वाचित राष्ट्रपति हामिद करजई को चेतावनी दी है कि वे अपने पहले कार्यकाल की गलतियों को दूर करते हुए भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगाएं। जिससे तालिबान आतंकवादियों के फिर से बढते प्रभाव को खत्म किया जा
सके।
ओबामा ने सोमवार को करजई को फिर से अफगानिस्तान का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और कहा कि उनके निर्वाचन से अफगान सरकार की वैधानिकता में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। ज्ञातव्य है कि ओबामा प्रशासन चाहता है कि अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई और उनकी सरकार भ्रष्टाचार निरोधक आयोग गठन कर स्थानीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी अधिकारियों का दायित्व सुनिश्चित करे। इसके अलावा अमेरिकी तथा यूरोपीय अधिकारी चाहते हैं कि करजई अपनी सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकरियों को गिरफ्तार भी करें। हालांकि उन्होंने इन अधिकारियों का नाम लेने से मना कर दिया।
अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक अफगानिस्तान में जारी अफीम के अवैध व्यापार के एक संदिग्ध बडे खिलाडी और हामिद करजई के भाई अहमद वली करजई, जनरल अब्दुल रशीद दोस्तम और एक संदिग्ध अफीम व्यापारी और पूर्व रक्षा मंत्नी मार्शल मोहम्मद कासिम फहीम का नाम इस लोगों में शामिल है।