नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सात दिसंबर को राजस्थान क्रिकेट संघ का चुनाव कराया जाए। नए चुनाव उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एनएम कासलीवाल की देखरेख में होगें।
गौरतलब है राजस्थान क्रिकेट संघ आरसीए को विवाद के चलते भंग कर दिया गया । आरसीए की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था, इस बैठक में आरसीए के अगले चुनाव आगामी 18 नवबंर को कराने का फैसला किया गया था।
आरसीए के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ और अध्यक्ष संजय दीक्षित के विवाद के कारण के कारण कार्यकारी समिति को भी भंग कर दिया गया था।