बिग बॉस के घर में रोने लगी शमिता !!!
Agency Tuesday, November 03, 2009 14:37 [IST]  

shamitलगता है इस बार बिग बॉस कुछ ज्यादा ही कठोरता से घरवालों के साथ पेश आ रहे हैं, पहले कमाल-बख्तियार को जेल में भेजा फिर रोहित को मौन व्रत और अब उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे शमिता शेट्टी रोने लगी। इस बार जिस तरह बिग बॉस अपने नियमों का पालन करवा रहे हैं उससे ये तो साफ है कि घरवालों की खैर नहीं।



सबसे पहले गलत व्यवहार करने पर बख्तियार और कमाल खान को जेल में भेज दिया गया। उसके बाद अंग्रेजी में बात करने पर रोहित और शमित को सजा दी गई, यहां तक की रोहित को मौन व्रत रखना पड़ा। फिर कमाल खान के व्यवहार से उन्हें नॉमिनेशन के पहले ही घर से बाहर निकाल दिया।



अब घरवालों ने एक और गलती कर दी..। बिग बॉस के मना करने के बावजूद उन्होंने नॉमिनेशन्स को एक दूसरे के साथ डिस्कर किया और इसकी सजा उन्हें कुछ ऐसे मिली। बिग बॉस ने इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए सभी को कंफेशन रूम में अलग अलग बुलाने के बजाए घर के लिविंग रूम में बुलाया।



इस तरह से ओपन नॉमिनेशन करवाना बिग बॉस का कड़ा कदम था, लेकिन इससे घर के कई सारे लोगों को बहुत दुख हुआ और वह रोने लगे। इन रोने वालों की लिस्ट में नाम था शमिता शेट्टी, अदिती गोवत्रीकर और रोहित का।



नॉमिनेशन खत्म होते ही बिग बॉस के घर में मातम छा गया और रोने धोने का सिलसिला चल पड़ा। किसी ने नहीं सोचा था कि उनका नाम उनके साथ हंसने और चिकनी चुपड़ी बातें करने वाले लोग नॉमिनेट करेंगे। वैसे शमिता इससे पहले भी एक बार कंफेशन रूम में खाने को लेकर रो चुकी हैं। लेकिन ये पहली बार था जब घर की गुटबाजी सबके सामने आ गई थी, अब सभी एक दूसरे को सफाई देने में लग गए।


संबंधित खबरें
* अश्लीलता दिखाना है तो बदलो बिग बॉस का टाइम
* शमिता आ जाए बस..
* शिल्पा शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेगी ???
* ...तो होगी शमिता शेट्टी को जेल
* शमिता ने खींचा राजू का अंडरवियर
* अश्लीलता को लेकर बिग बॉस को नोटिस
* बिग बॉस : बोतल फेंकी, गालियां दीं, कमाल खान बाहर
* और बिग बॉस के सामने रो पड़ी शमिता

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: