डैनवर (अमरीका). यहां के लोगों ने गोरिल्ला के वेश में दौड़ लगाई और पिछला गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
गोरिल्ला सरंक्षण फंड के अधिकारियों ने बताया कि डैनवर की सड़कें भीड़ से भरी पड़ी थीं। इस चैरिटी दौड़ में 1,061 लोगों ने हिस्सा लिया। एक ही स्थान पर गोरिल्ला के पहनावे में दौड़ कर इन लोगों ने एक नया वल्र्ड रिकॉर्ड कायम किया है।
छठी वार्षिक डैनवर गोरिल्ला दौड़ में लोग 3.5 मील तक दौड़े। इससे अर्जित रकम पहाड़ी गोरिल्ला सरंक्षण फंड को दी जाती है। यह रकम स्थानीय पशु चकित्सकों की ट्रेनिंग पर खर्च की जाती है ताकि वे देश के पहाड़ी गोरिल्लों की देखभाल करना सीख सकें।
इस दौड़ का विजेता मार्क लूकस है जिसने 3.5 मील की दौड़ 22 मिनट में खत्म की। दौड़ में शामिल होने की फीस 99.95 डॉलर थी। इस फीस में दौड़ाकों को एक गोरिल्ला सूट दिया गआ जिसे वे अपने पास ही रख सकते थे।