ईस्ट लैंसिंग (अमरीका). फल उत्पादक अपनी फसल पर सेक्स के लिए लुभाने वाले कैमिकलों का छिड़काव कर फलों को कीटों से बचा रहे हैं और बचत भी कर रहे हैं।
वे सेक्स कैमिकल्स का स्प्रे मादा कीटों की तलाश कर रहे नर कीटों को उलझन में डालने के लिए करते हैं। मिशिगन यूनिवर्सिटी के रिसर्च असिस्टेंट पीटर मैकघी सेब, चैरी और आड़ू उत्पादकों के साथ मिलकर कीटों के हमले से बचाव के लिए गैर-जहरीले तरीके पर काम कर रहे हैं।
इसमें कीटों का व्यवहार और उनके मेटिंग व्यवहार को बदलने के लिए फैरोमोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। फैरोमोन्स ऐसे कैमिकल हैं जो कीटों की प्रजाति के सदस्यों के व्यवहार को बदल देते हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा मेटिंग के सीजन में बाधा पहुंचाने का मतलब है ‘कम लार्वा’ और फसल को ‘कम नुक्सान’। फल उत्पादक कीटों को मारने के लिए प्राय: जहर पर निर्भर करते हैं।
अब वे पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ पैसे और समय की बचत कर सकते हैं।एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा मेटिंग के सीजन में बाधा पहुंचाने का मतलब है ‘कम लार्वा’ और फसल को ‘कम नुक्सान’।
फल उत्पादक कीटों को मारने के लिए प्राय: जहर पर निर्भर करते हैं। अब वे पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ पैसे और समय की बचत कर सकते हैं।