जीटीवी के शो अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में भले ही रणविजय आपको दुष्ट और बुरे चरित्र वाला लगे लेकिन असली जिंदगी में बात कुछ अलग ही है। अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में रणविजय का किरदार एक दुष्ट बेटे का है जो अपने परिवार का ही दुश्मन है खासकर अपने भाई का। वह अपनी नौकरानी की बेटी पर बुरी नजर रखता है और छोटे ठाकुर होने का पूरा रौब झाड़ता है और ऐशो आराम की जिंदगी जीता है।
लेकिन असली ऑफ द स्क्रीन जिंदगी में रणविजय का किरदार निभाने वाले सचल त्यागी इसके उलटे हैं। ऑनस्क्रीन विलैन सचल ने ऑफस्क्रीन हीरो वाला काम किया है। पिछले दिनों शॉपिंग करते हुए उन्हें एक गरीब वृद्ध व्यक्ति ठंड से ठिठुरता हुआ सड़क किनारे मिल गया।
सचल ने न केवल उसे कपड़े खरीद कर दिए बल्कि उसे अपनी कार में अस्पताल लेकर गए उसका इलाज करवाया और फिर सारे बिल भी भले। यही नहीं जब सचल से इस बारे में बात करने को संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया की उन्हें ऐसी घटिया पब्लिसिटी नहीं चाहिए।अरे अब तक अगर आप रणविजय को ललिया का दुश्मन मान उनसे चिढ़ते हैं तो जान लीजिए की असल जिंदगी में वह शेखर की तरह ही हैं।
संबंधित खबरें
* मर जाएगी ललिया !!!
* पति पत्नी के बीच सोएगी ललिया..
* ललिया वजन बढ़ाओ