लंदन. फ्लोरिडा के एक आदमी ने खून के इल्जाम से बचाने के लिए अपने मोटापे को ढाल बनाया है| हालाँकि विरोधी वकील ने यह साबित कर दिया है कि वो एक कुशल शूटर है|
फ्लोरिडा के 62 साल के एडवर्ड्स एट्स पर उसके पुराने दामाद को मारने का इल्जाम है| एडवर्ड्स के वकील ने ये दलील दी है कि जब खून हुआ उस वक्त एडवर्ड 130 किलो का था|
इतना मोटा होने कि वजह से उसमे इतनी ताकत नहीं थी कि वो सीडियां चढ़ कर गोली मारे और खून करने के बाद पुलिस के आने से पहले 25 मील दूर लुइसिआना में अपनी माँ के घर गाडी ड्राइव करके ले जाए| वो ये करने के लिए बहुत मोटा है|
हालाँकि विरोधी वकील ने ये साबित कर दिया है कि मोटा होने और गोली चलाने के बीच कोई रिश्ता है| एडवर्ड पहले भी अपनी बन्दूक का इस्तेमाल करके एक सांप को मार चूका है| और वो निशाने का पक्का है|
एडवर्ड के वकील के अनुसार उसे उच्चदाब, डायबिटीज़ और अस्थमा जैसी बीमारियाँ हैं जिसके कारण वो सीडियां चढ़ने के बाद ठीक से बन्दूक नहीं पकड़ सकता|