लंदन. आपने कई प्रकार के चोर देखे होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे चोर के बारे में जो धन-दौलत नहीं चुराता है बल्कि उसका पेशा है पैंटीज चुराना। अमेरिका की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर यह इल्जाम है कि वो महिलाओ की पैंटीज चुराता है। हैमिल्टन पुलिस के मुताबिक 20 साल के टॉम ने हैमिल्टन इलाके की महिलाओं का जीना हराम कर दिया था। पुलिस का कहना है कि टॉम आसपास रहने वाली महिलाओं के घर से उनकी पैंटिज चुराता था। पुलिस ने टॉम के कमरे से हजारों की संख्या में पैंटिज बरामद की हैं।
पैंटिज के अलावा और कुछ नहीं चुराता था
पुलिस का कहना है कि यह चोर घर की और किसी चीज को हाथ नहीं लगाता था। केवल घर में रखी हुई सारी पैंटीज को लेकर यह रफुचक्कर हो जाता था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में इस इलाके की कई महिलाओं ने पैंटीज के लगातार चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उसके बाद टॉम की गिरफ्तारी की गई। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है उसके मुताबिक हम इस चोर का मेडिकल परीक्षण कराने पर भी विचार कर रहे हैं।