‘‘एयर होस्‍टेस की शिकायत सही, एयर इंडिया गलत कर रहा है’’
Bhaskar.Com Tuesday, November 03, 2009 17:59 [IST]  

komalनई दिल्‍ली. एयर इंडिया के द्वारा एयर होस्‍टेस कोमल सिंह के मामले को झूठा करार देने के बाद महिला आयोग ने प्रबंधन से अपनी नाराजगी जताई है। आयोग का कहना है कि यह बहुत शर्मनाक है कि मैनेजमेंट कोमल को न्याय देने के बजाय उसकी रोजी-रोटी छीनने पर उतारू है।

एक अंग्रेजी न्‍यूज चैनल के अनुसार महिला आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि तीन अक्टूबर को शारजाह से दिल्ली आ रही फ्लाइट आईसी 884 में पायलट कैप्टन रणबीर अरोड़ा ने एयर होस्टेस कोमल सिंह के साथ बदतमीजी के साथ धक्का मुक्की भी की थी, जिसके चलते कोमल को चोट भी लगी। इस रिपोर्ट में एयर इंडिया प्रबंधन के रवैये पर सवालिया निशान लगाते हुए कोमल की शिकायत को सही बताया गया है।

गौरतलब है कि शारजाह से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान की एयर होस्टेस कोमल ने विमान केकमांडर और को-पायलट पर आरोप लगाया था कि दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की।

विमान में छेड़छाड़ नहीं

सूत्र बताते हैं कि कि एयर होस्टेस के साथ किसी भी तरह से छेड़खानी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पायलटों और एयर होस्टेस की लखनऊ में डाक्टरी जांच से भी लगा कि विमान में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी नहीं हुई है।

अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली में एयर होस्टेस द्वारा भरे गए इन-फ्लाइट रिपोर्ट (आईएफआर) में भी किसी छेड़छाड़ की बात नहीं है। जांच अधिकारियों ने जो चार्जशीट दी है उसमें भी छेड़छाड़ का कोई जिक्र नहीं है। इससे साबित होता है कि पायलटों से बदला लेने के लिए ही एयर होस्टेस ने पुलिस और महिला आयोग में शिकायत की है।

एयर होस्टेस के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई

जानकार मानते हैं किअगर एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप गलत साबित हुए तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अब तक की जांच को देखते हुए जानकार मानते हैं कि एयर होस्टेस के आरोप बेबुनियाद हैं।



संबंधित खबरें
* Air India ने कहा, एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई।
* एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामलाः क्रू की बर्खास्तगी तय
* छेड़छाड़ के आरोपी एयर इंडिया के पायलट गिरफ्तार
* एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामले में दो सस्पेंड
* एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामला गहराया

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: