मुंबई. रक्षा मंत्रालय ने सैन्य वर्दी के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र नक्कालों को चेतावनी देते हुए कहा हैं की उनके पास इसके इस्तेमाल के विशेषाधिकार हैं।
अखबारों में दिए विज्ञापन के जरिए रक्षा मंत्रालय के आयुध वस्त्र कारखाने ने कहा है सैन्य वस्त्रों के इस्तेमाल का अधिकार उन्हें मिला हुआ हैं और हम उसे भारतीय थलसेना के विशेष इस्तेमाल के लिए हम तैयार करतें हैं। इन वस्त्रों में इस्तेमाल होने वालें पैटर्न के चित्रों वाले इस विज्ञापन में कहा गया हैं की ''डिजाइन का अनाधिकृत इस्तेमाल करने या समान तरह का भ्रामक डिजाइन बनाने या किसी व्यक्ति या कंपनी की ओर से नकल करने से हमारे कॉपीराइट का उल्लंघन होगा।''कारखाने ने उसके डिजाइनों की नकल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ दीवानी और फौजदारी कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयुध वस्त्र कारखाने का मानना हैं की सेना के इस्तेमाल में लाये जाने वाले वस्त्र आम जनता के मन में सम्मान की भावना जगाता हैं। लेकिन ऐसा पाया गया हैं की कुछ लोग महज़ फैशन के सेना परिधानों का धरल्ले से करते हैं।