चीन. ये दुनिया कितनी बेरहम हो सकती है इस बात का पता इस उदहारण से चलता है| चीन के डॉक्टर एक दो सर वाले बच्चे की देखभाल में लगे हैं जिसे उसकी माँ ने पैदा होते ही नाली में फेंक दिया था| इतने छोटे बच्चे का नाली में फेके जाने के बावजूद जिंदा बच पाना वाकई आश्चर्य जनक है|
मध्य चीन की पुलिस अफसरों ने आधी रात में किसी लावारिस बच्चे के पाए जाने की खबर मिली जो नाली में पड़ा था और रो रहा था| कुछ घंटों के इस मासूम के दो सर थे| शायद इसी कारण उसकी माँ ने उसे नाली में फेंक दिया|
डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का एक पूर्ण विकसित तथा दूसरा छोटा सर है जिसमे सिर्फ आँखें, नाक और कान हैं| बच्चे की देखभाल कर रहे य़ुअन ने बताया बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है सिवाय दो सरों के|
जब पुलिस अफसरों ने उसे उठाया तो उस पर मल लगा हुआ था जिसके कारण उसका दूसरा सर नहीं दिख रहा था| पर उसको साफ़ करने के बाद जब उन्होंने ऐसा देखा तो उसे तुंरत अस्पताल मेभारती करवाया| पुलिस अभी उसकी माँ को खोज रही है|