स्टार प्लस के शो बा बहु और बेबी से अमित वर्मा यानी की बिरजू बाहर जाने वाले हैं, अब वह कितने दिन शो से दूर रहेंगे और स्टोरी का क्या होगा ये तो पता लगाना फिलहाल मुश्किल है। लेकिन हम आपको बता दें कि खुद अमित वर्मा यानी बिरजू ने इस बात को कबूल किया है कि वह शो से बाहर जा रहे हैं।
बात कुछ ऐसी है कि अमित कुछ नए प्रोजेक्टस पर काम शुरू कर रहे हैं, वहीं अमित को लगता है कि बिरजू और बेबी की लव स्टोरी से लोग बोर हो गए हैं और अब अमित भी बिरजू का लीड किरदार करते करते थक गए हैं। इसलिए प्रोडक्शन हाउस और अमित वर्मा ने मिलकर ये निश्चय किया है कि कुछ दिन वह शो से दूर रहेंगे लेकिन जैसे ही बिरजू और बेबी की स्टोरी फिर से चालू होगी वह जल्दी ही लौट आएंगे।
वह कैसे बाहर जाएंगे और उनके जाने पर बेबी और स्टोरी का क्या होगा इन सब बातों का पता तो जल्दी ही शो में पता चल जाएगा।