दो चरण में होगा नगरीय निकाय चुनाव, कार्यक्रम का ऐलान अगले हफ्ते
Bhaskar.Com Tuesday, November 03, 2009 18:33 [IST]  

भोपाल. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे और 20 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कार्यक्रम का ऐलान अगले हफ्ते होगा। अब तक आरक्षण नहीं हो पाने को तारीखें तय न होने की वजह बताते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त एवी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से इलेक्ट्रॉनिक मशीनें मिल र्गई तो चार बड़े शहरों में ईवीएम से मतदान कराने की मंशा है।



मंगलवार को बुलाई गई पत्रकार वार्ता में श्री सिंह इस प्रश्न का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके कि चुनाव कार्यक्रम तय हुए बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किस मकसद से बुलाई गई है, जबकि पूर्व के चुनावों में आयोग पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करने ही बुलाता रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से आयोग का कोई संबंध नहीं है। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आयोग की तैयारी पूरी है।



आरक्षण का काम राज्य शासन का है। हमें आश्वासन मिला है कि नौ नवंबर को यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर को जारी करना होती है। जिसमें आरक्षण और मतदान केंद्रों की संख्या भी देना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान की तारीख से 45 दिन पूर्व आचार संहिता लागू करने का कोई प्रावधान नहीं है, ऐसी प्रथा अलबत्ता है। बीते निकाय चुनाव की प्रक्रिया कार्यक्रम घोषित होने के 26 दिन में ही पूरी हो गई थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: