रियाद। सऊदी अरब की एक अदालत ने पांच बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वाले 22 वर्ष के एक अपराधी का सिर काटकर उसे सूली पर चढाने की सजा को बरकरार रखा है।
'ओकाज' समाचार पत्न में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि अपराधी ने इनमें से एक बच्चे को मरने के लिए रेगिस्तान में छोड़ दिया था। इस व्यक्ति को एक वर्ष पहले सात वर्ष के एक बच्चे की मदद से पकडा गया था। इस बच्चे ने पुलिस को जांच में मदद की थी।
अपराधी ने इस बच्चे के साथ उस समय दुष्कर्म किया था जब वह तीन वर्ष का था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने सऊदी अरब पर काला कानून लागू करने तथा हत्यारों, बलात्कारियों और नशीली दवाओं के तस्करों के सिर काटने की सजा देने के लिए सऊदी अरब सरकार की आलोचना की है। देश में इस वर्ष अब तक 40 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।
देश में सूली पर चढाने का मतलब होता है कि अपराधी का सिर काटने के बाद शव को लकडी के बोर्ड पर लटका दिया जाता है और ताकि आम जनता उसे देखकर सबक ले।