गुजरात में भाजपा विधायक का निधन
Agency Tuesday, November 03, 2009 18:36 [IST]  

अहमदाबाद. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के विधायक वसराम खोरानी का आज दिल का दौर पडने से निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। श्री खोरानी सुरेन्द्र नगर जिले के चोटिला विधानसभा क्षेत्न का
प्रतिनिधित्व करते थे। उनके निधन से 182 सदस्यीय विधानसभा की संख्या फिर 181 पर पहुंच गई है। वह हाल ही में उपचुनावों में विधायक निर्वाचित हुए थे। इससे पहले यहां से कांग्रेस विधायक पोपटभाई जिंजारिया के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इत्तफाक से उनकी मौत भी हृदयघात से ही हुई थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: