बनूं मैं तेरी दुल्हन की विद्या यानी दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों कत्थक सीख रही हैं, वह खुश है कि आखिरकार उसे इसे सीखने के लिए टाइम मिल ही गया। पिछले लंबे समय से दिव्यांका टेलीविजन से गायब है उनका डेली सोप बनूं मैं तेरी दुल्हन भी काफी पहले ही बंद हो गया तो अब फुर्सत के दिनों में दिव्यांका ने अपना शौक पूरा करने के बारे में सोचा।
इस डांस को सीखने के लिए दिव्यांका बकायदा प्राइवेट ट्यूशन ले रही है और पारंपरिक गुरू-शिष्य परंपरा से ही इस कला को सीख रही हैं। दिव्यांका के गुरू विनोद कुमार जी उन्हें काफी अच्छे से डांस सिखा रहे हैं। डांस के अलावा दिव्यांका को सिंगिंग का भी काफी शौक है और उनकी आवाज भी काफी सुरीली है। अब उसे लगता है कि डांस सीखकर वह ऑलराउंडर एक्ट्रेस बन जाएगी, और इस कला को परफेक्ट बनाने के लिए उसने योगा क्लास भी ज्वाईन की है।