फिरोजाबाद. फिल्म अभिनेता और समाजवादी पार्टी सपा के महासचिव संजय दत्त ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को बालीवुड का धोखेबाज करार दिया और कहा कि ऐसे लोगों को मतदाता सबक सिखायेंगे।
संजय दत्त यहां सपा प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्नवधु डिम्पल यादव के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान कहा कि राज बब्बर बालीवुड के डीचर हैं और मतदाता उन्हें सबक सिखायें। सपा ने ही राज बब्बर को राजनीतिक जमीन मुहैया करायी और लोकसभा में भेजा लेकिन वह पार्टी को धोखा देकर कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस में भी वह कब तक रहेंगे यह सिर्फ वह ही जानते हैं।
इसका पता तो कांग्रेस को भी नहीं है। उन्होंनें कहा यदि कोई धोखेबाज है तो वह अपना चरित्न नहीं छोड सकता। संजय दत्त ने कहा कि डिम्पल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर कर राज बब्बर ने बालीवुड की मर्यादा तोडी है। बब्बर डिम्पल के खिलाफ चुनाव कैसे लड सकते हैं जबकि पूर्व में वह उसे आशीर्वाद दे चुके हैं।