पेईचिंग। चीन ने दलाईलामा पर भारत के साथ उसके संबंध खराब करने का अरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि अरूणाचल प्रदेश की यात्ना कर वह इस विवाद पर भारत सरकार को चीन के आक्रोश के लिए उकसा रहे हैं।
तिब्बतियों के धर्मगुरू दलाईलामा की अगले हफ्ते अरूणाचल प्रदेश की यात्ना का चीन कडा विरोध कर रहा है क्योंकि इस राज्य के कुछ हिस्से पर अपना अधिकार जताता है १चीन सरकार इस यात्ना का पहले भी विरोध कर चुकी है।
चीन के विदेश मंत्नालय के प्रवक्ता मा शाओझू दलाईलामा पर पहले भी अलगाववादी गतिविधियों चलाने का आरोप लगा चुके हैं। माने कहा कि भारत के साथ चीन के तनाव के लिए दलाईलामा ही जिम्मेदार हैं। मा ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में दलाईलामा की अरूणाचल प्रदेश की यात्ना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि दलाईलामा अक्सर झूठ बोलते हैं तथा अन्य देशों के साथ चीन के संबंधों में तनाव पैदा करने की कोशिश करते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन को पूरा विश्वास है कि भारत के साथ चीन के संबंध खराब करने की दलाईलामा की कोशिशें सफल नहीं होंगी। चीन अपनी सीमा से लगते चीन के 90 हजार वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपना क्षेत्न बताकर इसे दक्षिणी तिब्बत बताता है।
मा ने पिछले हफ्ते कहा था कि चीन के प्रधानमंत्नी वेन जियाबाओ और प्रधानमंत्नी मनमोहन सिंह स्वस्थ और स्थिर संबंध को बढावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।