पीएम के स्वास्थ्य की आंशिक जानकारी ही मिलेगी : सीआईसी
एजेंसी Tuesday, November 03, 2009 19:18 [IST]  

नई दिल्ली. केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में आंशिक जानकारी को ही सार्वजनिक करने की अनुमति दी है। आयोग का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, निजता तथा परस्पर भरोसे के मद्देनजर बाकी जानकारी गुप्त रखी जा सकती है।

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की री-डू बायपास सर्जरी को मीडिया द्वारा दिए गए तवज्जो को देखते हुए आयोग का यह फैसला अहम है। इससे एक माह पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने उस आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें मौजूदा व पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी गई थी। सूचना आयुक्त अन्नपूर्णा दीक्षित ने व्यवस्था देते हुए कहा, ‘मौजूदा तथा पूर्व प्रधानमंत्रियों की सेहत का ब्योरा पहले ही वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जा चुका है। ऐसा ब्योरा दिया जा सकता है।’

खर्च की जानकारी पर चुप्पी

हालांकि, याचिकाकर्ता अश्विनी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मौजूदा तथा पूर्व प्रधानमंत्रियों के इलाज पर सरकार द्वारा किए गए खर्च का ब्योरा भी मांगा था। लेकिन दीक्षित इस मुद्दे पर खामोश रहीं। पिछले फैसले में मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा था कि इलाज पर हुए खर्च का ब्योरा दिया जा सकता है, क्योंकि यह जनता का पैसा है।



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: