मणिपुर में पत्रकारों के साथ बदसलूकी बंद हो : एडिटर्स गिल्ड
भास्कर नेटवर्क Tuesday, November 03, 2009 19:48 [IST]  

नई दिल्ली. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मणिपुर में पत्रकारों के साथ राज्य पुलिस द्वारा किए जा रहे र्दुव्‍यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। गिल्ड ने मणिपुर सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों पर तत्काल लगाम कसी जाए व दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएं।



गिल्ड को यह जानकार धक्का लगा कि मणिपुर की पुलिस पत्रकारों के साथ न सिर्फ बदसलूकी कर रही है, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। ऐसी घटनाएं खासतौर से पत्रकारों के देर रात घर लौटते वक्त हो रही हैं। पुलिस पत्रकारों के पहचान पत्र को भी तवज्जो नहीं दे रही है। उल्टा उन पर उग्रवादियों से मिले होने के आरोप लगा रही है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: