International
हेडली से पूछताछ करने अमेरिका पहुंचे आईबी, रॉ अधिकारी
Agency Tuesday, November 03, 2009 19:52 [IST]  

वॉशिंगटन। आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तान में जन्में अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ के लिए आईबी और रॉ की टीमें यहां पहुंच गई हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई का आरोप है कि हेडली ने लश्करे तैयबा के इशारे पर भारत में आतंकी साजिश रची थी।



49 वर्षीय हेडली को एफबीआई ने पिछले माह गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह अपने एक सहयोगी के साथ शिकागो जेल में बंद है। गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने हेडली की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि आईबी और रॉ की टीम उससे पूछताछ के लिए अमेरिका जाएगी।



लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियों की इस यात्रा पर अमेरिका और भारत की सरकारों ने चुप्पी साध रखी है। मामले में एफबीआई के साथ समन्वय कर रहे अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने भी आईबी और रॉ अफसरों की यात्रा के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: