मुंबई की लड़की ने तैराकी में इतिहास रचा
Agency Tuesday, November 03, 2009 20:50 [IST]  

Swapnali Yadav मुंबई. 18 अक्टूबर को यहां के अँधेरी इलाके की स्वप्नाली यादव स्वीमिंग के इतिहास में अब तक की सबसे युवा तैराक बन गयी, जब अटलांटिक महासागर में उन्होंने 10km बरमूडा राउंड ओपन स्विमाथों को पूरा किया। स्वप्नाली ने 10 किलोमीटर की दूरी को3 घंटे 52 मिनट मिनट और 21 सेकंड में पूरा कर अंडर 12 वर्ग में गोल्ड मैडल जीत कर पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के अगले संस्करण में शामिल किया जायेगा।



स्वप्नाली यादव को छोटी 'मत्स्यस्त्री कहा जाता हैं। स्वप्नाली,जब आठ साल और सात महीने की थी तब उन्होंने 1 सितम्बर 2007 को ग्रीस में 30 किलोमीटर मेस्सिनिकोस गल्फ को पार करके ओपन वर्ल्ड स्वीमिंग मैराथन इतिहास में नाम दर्ज करनी वाली सबसे युवा पहली तैराक बन गई थी।



पत्रकारों से बातचीत में स्वप्नाली ने बताया की अभी पाने को बहुत कुछ हैं। मेरा प्रयास रहेगा की मैं महत्वपूर्ण चुनौतियों के लिए प्रयास करूँ। स्वप्नाली ने बताया की उनका अगला लक्ष्य इंग्लिश चैनल को पार करना हैं। उन्होंने बताया की यह एक काफी बर्फीली जगह हैं,इसलिए इसे पार करना काफी मुश्किल हैं 12 किलोमीटर के इस चैनल को पार करने में कम से कम सात से आठ घंटे लगते हैं। पर जोम भी इस चैनल को पार करता हैं उसका नाम वहां लगे पत्थर पर खुदवाया जाता है। मैं भी अपना नाम वहां खुदवाना चाहती हूँ। उन्होंने बताया की ओलंपिक्स में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: