नील फिर उतार सकते हैं कपड़े
भास्कर.कॉम Wednesday, November 04, 2009 00:00 [IST]  

मुंबई. बॉलीवुड कलाकार नील नितिन मुकेश फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में दिए गए नग्न द़श्य से सुर्खियों में छाए रहे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में उनके दृश्य को धुंधला कर दिखाने को कहा है। लेकिन नील ने एकबार फिर से अपने कपड़े उतारने की बात कही है।



नील ने कहा है कि वे आगे भी फिल्म में अपने कपड़े उतारने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे कहानी की मांग के अनुरूप हो व उस दृश्य को अच्छे तरीके से शूट किया गया जाए, तभी वे ऐसा करने के लिए तैयार होंगे।



नील ने कहा कि अगर कोई भी निर्देशक इस बात को लेकर आश्वस्त हो कि वह कहानी के अनुसार ऐसा दृश्य फिल्मा सकता है तो वे उसके लिए बिल्कुन तैयार हैं। नील ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि वे ऐसा केवल लोकप्रियता पाने के लिए कर रहे हैं।



साथ ही इस बात से भी इंकार किया कि वे बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों के ग्रुप में शामिल हो रहे हैं। नील की फिल्म जेल शुक्रवार को रिलीज होने वाली है जो कि रणवीर कपूर व कट्रीना कैफ की अगली फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी से टक्कर लेगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: