हर सात सेकंड में आता है सेक्स का ख्याल!
एक सर्वे के मुताबिक पुरुष हर सात सेकंड में सेक्स के बारे में सोचते हैं। वैसे तो प्राय: माना ही जाता है कि पुरुष इस संबंध में कहीं अधिक सोचते हैं।
हो सकता है कि आपको यह तथ्य जानकर हंसी आ जाए पर यह सच के बेहद नजदीक है। क्योंकि अगर हम यह बात मान कर चलें कि एक पुरुष एक दिन में 16 घंटे जागता है तो प्रत्येक पुरुष दिनभर में सेक्स के बारे में तकरीबन 8000 बार सोचेगा।
द सोशल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सेक्सुआलिटी: सेक्सुअल प्रेक्टिसेज इन द यूनाइटेड स्टेटस द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार यह बात कुछ हद तक ठीक-ठीक खुलकर सामने आती है।
किए गए सर्वे के अनुसार 54 प्रतिशत पुरुष प्रतिदिन सेक्स के बारे में अधिकांशत: सोचते हैं। जबकि 43 प्रतिशत पुरुष महीने में या सप्ताह में कुछेक बार ही सोचते हैं। वहीं 4 प्रतिशत पुरुष सेक्स के बारे में एक माह में एक बार से भी कम सोचते हैं।
इस तरह आंकड़ा निकाला जाए तो प्राय: अधिकांश पुरुष हर सात सेकंड में सेक्स के बारे में सोचते हैं। वहीं दूसरी ओर जब इस तरह के सवाल महिलाओं से किए गए तो सामने आया कि 19 प्रतिशत महिलाएं दिनभर में कई बार सेक्स के बारे में सोचती हैं।
जबकि 67 प्रतिशत महिलाएं एक माह व सप्ताह में कुछेक बार इस बारे में सोचती हैं। साथ ही 14 प्रतिशत महिलाएं एक माह में एक से भी कम बार इस बारे में सोचती हैं। इन आंकड़ों पर गौर करें तो महिलाएं सेक्स के बारे में पुरुषों की अपेक्षा कम ही सोचती हैं।










