Other Sports
आनंद की कारपोव पर एकतरफा जीत
एजेंसी Wednesday, November 04, 2009 00:27 [IST]  

अजासियो (फ्रांस). विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने पूर्व विश्व चैंपियन रूस के अनातोली कारपोव पर लगातार दो जीत दर्ज कर चार रैपिड बाजियों की चैस सीरीज 3.5-0.5 से अपने नाम कर ली है। भारतीय खिलाड़ी ने रविवार को हुई दो बाजियों में से पहली जीती थी, जबकि दूसरी ड्रा रही थी। मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को भी कारपोव के खिलाफ आनंद का वर्चस्व कायम रहा।



उन्होंने दूसरे दिन की पहली और कुल मिलाकर तीसरी बाजी 30 चालों में जीती। कारपोव ने इस बाजी में रानी के दम पर भारतीय खिलाड़ी को घेरने की कोशिश की, लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ा। आनंद ने पलटवार कर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर दबाव बना लिया, जिससे वे अंत तक नहीं उबर सके। तीसरी बाजी जीतकर 2.5-0.5 की निर्णायक बढ़त ले चुके आनंद ने चौथी बाजी में भी कोई ढील नहीं दी।



कारपोव के पास इस बार भी आनंद की चालों का तोड़ नहीं था। रूसी खिलाड़ी ने इस बार 32 चालों के बाद हार मान ली। इस टूर्नामैंट के बाद आनंद ताल मैमोरियल चेस टूर्नामैंट में हिस्सा लेने के लिए रूस रवाना होंगे। इसमें रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक, नार्वे के मैग्नस कार्लसन और आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन जैसे दिग्गज हिस्सा लेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: