हेलसिंकी. रिटायरमेंट के बाद न सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि अनिद्रा की बीमारी से पीड़ित 25 फीसदी लोग इससे निजात पा लेते हैं। शोध के अनुसार नौकरी के दौरान नींद सबंधी समस्याओं में रिटायरमेंट के बाद 26 फीसदी सुधार आ जाता है।
रिटायरमेंट उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है, जो कि नाइट ड्यूटी करते हों। यूनिवर्सिटी ऑफ टकरु की स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रो. जस्सी वाटेरा के मुताबिक ज्यादातर लोग 55 से 60 वर्ष की उम्र में नौकरी को ज्यादा एंजॉय करते हैं।