Health/ Science
बुरा बॉस कर्मचारियों को देता है दर्द-ए-दिल
Agency Wednesday, November 04, 2009 00:36 [IST]  

badbossस्टॉकहोम. बुरा बॉस न सिर्फ कर्मचारी के करियर को ग्रहण लगा देता है, बल्कि कर्मचारियों के लिए दर्द-ए-दिल होता है। एक हालिया अध्ययन के मुताबिक बुरा बॉस कर्मचारियों में हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ा देता है यानी 10 साल के भीतर कभी भी हार्ट अटैक हो सकता है।

स्वीडन स्थित मैडिकल यूनिवर्सिटी कारोलिन्सका इंस्टीच्यूट की अन्ना नीबर्ग के मुताबिक उन्होंने स्वीडन, फिनलैंड, जर्मनी, पोलैंड तथा इटली के 20 हजार कर्मचारियों पर अध्ययन किया। इसमें ज्यादातर लोग होटल इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।

बढ़ जाती है 25 फीसदी संभावना

नीबर्ग तथा प्रो. टॉरेस थैरोल ने बताया कि उन्होंने बॉस से खराब रिश्तों के कारण कर्मचारियों में पैदा होने वाले तनाव, बीमारियों, भावनात्मक थकान का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने ऐसे में कर्मचारियों का नौकरी बदलना, खराब सेहत के कारण काम छोड़ देना जैसे मामलों पर भी गहन चिंतन किया।

उन्होंने पाया कि मौजूदा नौकरी में बॉस के व्यवहार से नाखुश कर्मचारियों में हार्ट अटैक तथा माओकार्डियल इन्फ्रैक्शन की संभावना 25 फीसदी ज्यादा पाई गई। वहीं अध्ययन में शामिल जिन कर्मचारियों के बॉस से संबंध कुछ अच्छे हैं, उनमें हार्ट अटैक तथा अन्य बीमारियों का खतरा कम पाया गया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: