Wednesday, November 04, 2009 00:38 [IST]  

danik bhaskarजीत बेहद संतोषजनक

रिकी पोंटिंग

कलम से : मोहाली का मैच जीतना हमारे लिए बेहद संतोषजनक रहा है। मुझे अपने सभी साथी खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने आशा नहीं छोड़ी और अंत में भारत की मजबूत बल्लेबाजी को परास्त करते हुए अपेक्षित टारगेट पूरा कर लिया है। अब सीरीज रोमांचक हो रही है। दुर्भाग्यवश जब हम हैदराबाद पहुंचे तो पता चला कि पीटर सिडल घायलों की सूची में शामिल है।

संयोगवश इस समय हमारे पास फिट गेंदबाजों की बेहद कमी है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में भी बहुत से गेंदबाज पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। ऐसी स्थिति में अच्छा गेंदबाज समय पर मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। भारत को भी हमारी तरह कई समस्याएं है और उन्हें भी गौतम गंभीर की कमी खल गई है। इस समय धोनी उसे वापस टीम में लेने को उत्सुक है।

इस समय कुछ युवा खिलाड़ी मैच में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं जो बहुत अच्छा संकेत है। मोहाली में हम निर्णायक समय पर विकेट लेने में सफल रहे और कभी भी हिम्मत नहीं हारी। हमारी फील्डिंग भी मोहाली में सर्वश्रेष्ठ रही। इस समय हमारे लिए चिंता का विषय हमारी बल्लेबाजी है और हम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इसलिए पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर हमें बड़ा स्कोर खड़ा करना पड़ेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपनी बल्लेबाजी में अपेक्षित सुधार लाने में सफल रहेंगे। (गेम प्लान)





  share
विचार:

naveen kumar

Wednesday, 4th Nov 2009, 12:32
sehwag & gambhir come on opening

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: