रोहडू. केंद्रीय इस्पात मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह का कहना है कि रोहडू सहित पूरे प्रदेश मंे विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास कर वक्त काट रही है। वीरभद्र सिंह ने 15 साल तक हिमाचल में रहने वालों को हिमाचली प्रमाण पत्र देने का धूमल सरकार का निर्णय प्रदेशवासियों के हितों से खिलवाड़ किया है।
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को नावर व रोहडू में छह चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कड़ीवन, पुजारली न. 3, खलाई, खारला, शरोग व बशला में जनसभा कर वीरभद्र ¨सह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा की भाजपा ने रोहडू में विकास कार्य तो दूर यहां पर पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यों को ठप करवा दिया है।
वीरभद्र ¨सह ने कहा कि रोहडू निश्चित क्षेत्र में गणासीधार से लेकर डोडरा क्वार तक न केवल सड़कों का जाल बिछाया है बल्कि रेवड़ियों की तरह स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र बांटे है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत के बदले विकास करने की बात कहने वाली भाजपा सरकार ने कुठाडी सीनियर सकेंडरी स्कूल की नोटिफीकेशन का रद्द किया तो अस्पतालों से चिकित्सकों को व स्कूलों से शिक्षकों को स्थानांतरित करने का काम किया है।
केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी मंजीत ठाकुर का हाथ थाम कर उनकी जीत को अपनी जीत बताया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपने आखिरी चुनाव की बात कहकर भाजपा प्रत्याशी मतदाताओं पर भावनात्मक जाल डाल रहे है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मंजीत ठाकुर, जुब्बल कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, युकां अध्यक्ष संजय, शोखल पंचायत के प्रधान विजय सिंह, सेवादल के मुख्यजिला संगठक भोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
वीरभद्र के आर्शीवाद से जीतूंगा चुनावी जंग
कांग्रेस प्रत्याशी मंजीत ठाकुर का कहना है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह के आर्शीवाद से वह यह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उनका यह चुनाव केवल भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं है बल्कि पूरी प्रदेश सरकार के विरुद्ध है। मंजीत ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार पूरी सरकार दल बल व धन का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने के लिए हथकंडों को अपना रही है उसका जवाब रोहडू का मतदाता सात नवंबर को देंगे।