कुल्लू. प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दस लोग जख्मी हो गए। कुल्लू के सैंज के पास एक ट्राला कटराह के पास सड़क से नीचे जा गिरा। इस घटना में द्रंग के रमजान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हुकम चंद नाम के दो लोग घालय हो गए। दोनों मंडी और सुंदरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में एक स्पार्क गाड़ी ने सर्किट हाउस मनाली के पास सफाई कर रहे एक कर्मचारी सुच्चा सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालनके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तीसरे हादसे में शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिगरठी के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे मोटरसाइकल सवार की मौत हो गई। भंजूण दयोथ के रामकृष्ण बाइक (एचपी-24ए-6892) पर बिलासपुर जा रहा थे। सिगरठी के पास ट्रक (एचपी-11-1311) को ओवरटेक करने का प्रयास में सामने से आ रही जीप से उनकी टक्कर हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस रवाना हो चुकी है।
तीसरे मामले में बालीचौकी के पास सलूढ़ी में एक टाटा सूमो (एचपी 01-के-0633) पहाड़ी से टकराकर पलट गई। इस गाड़ी में चालक सहित 10 लोग सवार थे। 5 लोगों को मामूली और 5 को गंभीर चोटें आई है। इनमें गंगा राम, अमर सिंह, उमा देवी, प्रीतम सिंह और नील चंद शामिल हैं।