टोक्यो. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू को पद छोड़े एक साल होने को है, लेकिन जूते का ‘भूत’ अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा।
मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो में जब वे बेसबाल मैच देखने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उनके उनके फोटो पर जमकर जूते बरसाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि इराकी पत्रकार मुंतजर अल जैदी ने बुश की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन जूता फेंककर मारा था।