हमीरपुर. सैनिक स्कूल सुजानपुर-टीहरा में 4 नवंबर को होने वाले 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आंशिक फेर-बदल किया गया है। प्रिंसिपल कर्नल एसएस मिन्हास ने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लम राजू 4 नवंबर को शाम 3 बजे सुजानपुर पहुंचेंगे।
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह वीर स्मारक का उद्घाटन करंेगे। इसके बाद स्वीमिंग पूल का शिलान्यास किया जाएगा। उसी दिन शाम 7 बजे स्कूल परिसर में होने वाली सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री 5 नवंबर को सुबह वापस रवाना होंगे।