संयुक्त राष्ट्र. पाकिस्तान ने मानवीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाया। भारतीय पक्ष ने इस कोशिश का जोरदार विरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के कार्यवाहक स्थायी प्रतिनिधि अमजद हुसैन ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के अवाम को ‘आत्मनिर्णय के अधिकार’ से वंचित किया गया है।
मानवीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल के विशेष सत्र में चर्चा करते हुए अमजद ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ समग्र वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है और कश्मीर मुद्दे का
हल दक्षिण एशिया में टिकाउ शांति, स्थिरता एवं प्रगति के लिए जरूरी है।
भारत की ओर से सांसद
बीके हरिप्रसाद ने कश्मीर के जिक्र पर विरोध जताया। उन्होंने कहा, ‘हम जम्मू-कश्मीर के बारे में पाकिस्तान के शिष्टमंडल के अस्वीकार्य जिक्र पर खेद जताते हैं।’ उन्होंने कहा,‘मैं यह दोहराना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और वहां के लोग मुक्त, निष्पक्ष और खुले चुनाव में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं।’