प्रोफेसरों को नहीं मिला बढ़ा वेतन
हेमसिंह ठाकुर Wednesday, November 04, 2009 01:35 [IST]  

शिमला. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के कॉलेजों में तैनात स्टाफ मंगलवार को वेतन पाने के दिन ठगा रह गया। सरकार के आदेशों के बावजूद उन्हें यूजीसी का नया स्केल नहीं मिल पाया।



सरकार की अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में कार्यरत यूजीसी स्केल प्राप्त स्टाफ को 1 जनवरी 2006 से बढ़ा हुआ वेतन मिलना था। स्टाफ को यह वेतन एरियर के रूप में तीन इंस्टॉलमेंट में मिलना था। लेकिन वित्त विभाग ने सरकार की अधिसूचना पर सितंबर पेड इन अक्टूबर और अक्टूबर पेड इन नवंबर के अनुसार सेलरी दी।



इसके मुताबिक कॉलेज शिक्षकों को सिर्फ दो माह का बढ़ा हुआ वेतन मिला। कॉलेज कैडर के लगभग 1100 शिक्षकों को यूजीसी स्केल के मुताबिक बढ़ा हुआ वेतन एरियर के रूप में लेने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कॉलेज लेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरके कायस्था ने सरकार से एरियर जारी करने का आग्रह किया है।



प्रपत्र के हेरफेर में नहीं मिली सेलरी



एचपीयू में कार्यरत यूजीसी स्केल के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के लिए भी मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहा। यूनिवर्सिटी के 230 शिक्षक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार ग्रेड के ऊपर का स्टाफ यूजीसी स्केल के दायरे में आते हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही वाइस चांसलर ने भी तेजी दिखाते हुए नया स्केल देने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन स्थापना शाखा की सुस्ती से शिक्षकों और कर्मचारियों को निराश होना पड़ा।



यूनिवर्सिटी स्टाफ को बढ़ी हुई सेलरी लेने के लिए एक प्रपत्र भरना पड़ता है। इसमें इंक्रीमेंट ऑप्शन भरने के बाद सेलरी निर्धारित होती है, जिसके मुताबिक बढ़ी हुई सेलरी मिलती है। वीसी प्रो. सुनील गुप्ता ने कहा कि स्थापना शाखा को सभी विभागों को प्रत्र भेजने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रपत्र में ऑप्शन आने के बाद ही बढ़ी हुई सेलरी नवंबर में जारी की जाएगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: