जालंधर. पंजाब बंद का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर रेल विभाग ने अमृतसर से चलने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि दिल्ली से अमृतसर को जाने वाली ट्रेनों को अंबाला से ही वापस कर दिया गया।
विभाग ने अमृतसर से नई दिल्ली को जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्स, सुपरफास्ट, हिसार पैसेंजर, हावड़ा, डुप्लीकेट हावड़ा और शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस को रद्द कर दिया, जबकि नई दिल्ली से चलकर अमृतसर को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस और हजरत निजामुद्दीन से चलकर अमृतसर को जाने वाली शान-ए-पंजाब को अंबाला रेलवे स्टेशन से ही फुट बैक कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस, डीएमयू और देहरादून एक्सप्रैस को जालंधर रेलवे स्टेशन से फुटबैक किया गया। रेल प्रशासन ने टाटामूरी एक्सप्रैस को बाया मुकेरिया, चक्की बैक से जम्मूतवी को रवाना किया।
रिजर्वेशन केंद्र पर लगा तांता: फिरोजपुर डिवीजन की दर्जनों ट्रेनें रद्द होने के कारण सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन केंद्र पर मंगलवार को रिफंड लेने वालों का तांता लगा रहा। रेल विभाग ने रिफंड देने के लिए सभी काउंटर चालू कर रखे थे।
लोगों का कहना था कि 139 नंबर पर ट्रेनों के आवागमन संबंधी सूचना नहीं मिल पाई, जिसके चलते सिटी रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने वालों की लंबी कतार लगी रही, जबकि इंक्वायरी क्लर्क बार-बार अलाउंस मेंट के जरिए ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी देते रहे।
मंडल में 20 लाख रिफंड
सीनियर डिवीजनल रेलवे मैनेजर धर्मेद्र कुमार ने बताया कि रेल यातायात प्रभावित होने के कारण मंडल में कुल 20 लाख रिफंड किए गए हैं, जबकि सिटी रेलवे स्टेशन के करंट व रिजर्वेशन केंद्र से 2 लाख रिफंड किए।
कई ट्रेनें लेट
बंद के चलते कैंट स्टेशन पर कई
ट्रेनें देरी से पहुंची। 6031 मद्रास एक्सप्रैस 5 घंटे, अमरनाथ
एक्सप्रैस एक घंटे, इंदौर-जम्मू एक्सप्रैस करीब 5.45 घंटे तथा 2471 ब्रांदा से जम्मू जाने वाली ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। जम्मू जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।