एटीएम से छेड़छाड़
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 01:51 [IST]  

करतारपुर. सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व एचडीएफसी के एटीएम के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी एटीएम के साथ स्थित बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर सवित मेहरा ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने एटीएम के साथ छेड़छाड़ की।



एटीएम को मामूली नुकसान हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के ब्रांच मैनेजर तरसेम लाल ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ हुई है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में एसएचओ सुरिंदर पाल ने बताया कि एटीएम के साथ छेड़छाड़ नशेड़ी किस्म के युवकों द्वारा की गई है। वहीं मंगलवार को एटीएम बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: